चुनाव में चलेगा दागियों पर हंटर
- फोटो : SELF
भाई के कागजों पर फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे शिक्षक के खिलाफ मंगलवार को धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विकास क्षेत्र शमसाबाद के गांव पपड़ी निवासी महेंद्र सिंह ने विभाग के साथ धोखाधड़ी करके भाई के कागजों पर 01 नवंबर 2004 को शिक्षामित्र का पद हथिया लिया था। इसके बाद महेंद्र सिंह का शिक्षक पद पर समायोजन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय समैचीपुर चितार में हो गया।
मामले की शिकायत उसके भाई ने जिलाधिकारी से की थी। जांच में शिकायत सही निकली। इस पर बीएसए संदीप चौधरी ने 12 जनवरी को शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी। मंगलवार को बीईओ वेगीश गोयल की तहरीर पर महेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।