फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय अधेड़ की गोली मारकर हत्या

Sun, 14 Jun 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगला हीरा सिंह गांव में सोते समय अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पास सो रहे नाती को घटना की भनक तक नहीं लगी। मृतक के पुत्र ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


गांव नगला हीरा सिंह निवासी दाताराम जाटव (58) शनिवार रात घर के बाहर सो रहे थे। पास की चारपाई पर नाती गौरव कुमार (11) पुत्र वीर सिंह सोया हुआ था। अन्य परिजन छत पर लेटे थे। रात में किसी समय अज्ञात हमलावरों ने दाताराम के सिर व कोख में सटाकर गोली मार दी। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले।

धमाके की आवाज सुनकर छत पर सो रहे परिजन जाग गए। वीर सिंह ने पिता दाताराम को आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इस पर परिजन नीचे आए। तो दाताराम खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं और गौरव सो रहा था। परिजनों ने गौरव को जगाया और घटना के बारे में पूछा, लेकिन वह हक्काबक्का हो गया। बताया कि वह तो सो रहा था। उसे कुछ भी नहीं पता। परिवार वाले दाताराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लोहिया अस्पताल
विज्ञापन


रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने दाताराम को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, घटना की जानकारी पर एसओ मुकेश यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र वीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें