फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर खुद फांसी पर लटका

Sat, 17 Oct 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। थाना क्षेत्र के गांव हरसिंगपुर गहलवार में पत्नी की रस्सी से गला घोटने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पंचनामा भर कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बगिया मंगूलाल निवासी लालाराम की पुत्री सुधा देवी की शादी आशीष कुमार निवासी हरसिंगपुर गहलवार थाना अमृतपुर के साथ हुई थी। शुक्रवार रात आशीष खाना खाकर पत्नी सुधा के साथ  कमरे में सोने चला गया। इन्हीं के पास बच्चे भी लेटे थे।

 आशीष की मां गुड्डी देवी के मुताबिक शनिवार सुबह वह सुधा को बुलाने गई तो कमरे का दरवाजा खुला था। कमरे में आशीष का शव लटक रहा था और सुधा मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी थीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी आशीष के घर पहुंच गए। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से आशीष का शव फंदे से नीचे उतरवाया। सूचना महिला के मायके और पुलिस को दी। दरोगा उदयवीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उधर, मृतका के पिता लालाराम व अन्य परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। दरोगा ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के दो बच्चे अंशिका (6) और ओम (4) हैं। समाचार लिखे जाने तक मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। दरोगा ने बताया कि सुधा देवी के गले पर रस्सी की रगड़ के निशान थे। इससे लग रहा है कि सुधा देवी की रस्सी से गला कसकर हत्या की गई है। मृतक के पिता नन्हकूलाल ने बताया कि आशीष उनका सबसे बड़ा पुत्र था। इसके अलावा उसके तीन पुत्र शिव कुमार, मोहन, उमाशंकर और पुत्री रंजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें