फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की खिड़की तोड़ कर चोर ले गए जेवर

Mon, 19 Jan 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान की खिड़की तोड़ कर चोर घर में घुस गए। चोराें ने कमरे में रखी अलमारी से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी कर ली।  सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। लेकिन तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला गुंजन बिहार कालोनी निवासी सर्वेश कुमार रविवार को अपनी पत्नी गीतादेवी के साथ शुकरुल्लापुर गांव में रिश्तेदारी में गए थे। घर में उनकी बेटी शिल्पी, शिवानी थीं।  रात में चोरों ने मकान की खिड़की को तोड़ दिया और अंदर घुस गए। सो रही लड़कियों के कमरे को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। चोरों ने दूसरे कमरे में रखी अलमारी और बक्सों को खोल कर उसमें से नगदी और जेवर पार कर दिए।

सुबह जानकारी होने पर बच्चियों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों मकान में घुसे और उनके कमरे की कुंडी खोली। बाहर निकलने पर देखा कि दूसरे कमरे का दरवाजा खुला है और उसमें रखी आलमारी तोड़ी गई है। बच्चियों ने तत्काल मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी श्रीकृष्ण गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


सर्वेश ने बताया कि चोर घर से 50 हजार रुपये और करीब एक लाख रु पये की कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। उन्होंने घटना की तहरीर दी। इसके बाद भी देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया है। शहर क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाओं से लोगों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज न किए जाने की वजह से चोरों के हौंसले बुलंद हैं और वे एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें