फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण चुरा रही तीन महिलाओं समेत चार धरे

Mon, 19 Jan 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शक्तिफार्म (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। ज्वैलर्स की दुकान से सोने-चांदी के आभूषण चुराकर भाग रहे तीन महिला और एक युवक को व्यापारियों ने धर दबोचा। बाद में उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को नेताजी सुभाष गली स्थित भूपेंद्र सिंह की जेवरात की दुकान में तीन महिलाएं व एक युवक पहुंचे। उन्होंने दुकान स्वामी से कान के झुमके व पैर के बिछुआ दिखाने को कहा। दुकान स्वामी ने उनके सामने कई सोने के झुमके और चंादी के बिछुए रख पसंद करने को कहा। इस दौरान महिलाओं ने भूपेंद्र को बातों में उलझाकर एक जोड़ी सोने के झुमके व बिछुए पार कर लिए। बाद में जेवर पसंद न आने की बात कहते हुए चारों उठकर चल दिए। इसी दौरान दुकान स्वामी का भाई राजेश वहां पहुंचा। संदेह होने पर उसने अपने भाई से जेवर गिनने को कहा। जेवर कम मिलने पर दोनों भाईयों ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के व्यापारियों ने कुछ ही दूरी पर खड़ी कार संख्या-डीएल3सीआर-5513 से भागने का प्रयास कर रहे चारों चोरों को धर दबोचा। साथ ही चारों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना पाकर कोतवाल राजन लाल आर्य ने चौकी पहुंच चारों से पूछताछ की।

इस दौरान उन्होंने अपना नाम डिलारी मुरादाबाद निवासी सोदेश पत्नी शीशपाल, कटघर मुरादाबाद गीता सागर पत्नी राजेश कमला पत्नी छत्रपाल व अमरोहा निवासी सलीम शेख पुत्र शमीम बताया। बाद में पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 379 व 411 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया। कोतवाल ने बताया कि चारों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें