फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से 17 लाख के जेवर और नगदी चोरी

Sun, 11 Nov 2018 10:54 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
अलमारी का टूटा पड़ा लॉकर और बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसान के घर से शनिवार रात चोर 17 लाख के जेवर, नगदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की।       
विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव नगला बजीर निवासी कुलदीप शाक्य खेती करते हैं। कुलदीप के भतीजे किशन की शुक्रवार को मौत हो गई थी। इस पर परिवार के लोग कुछ दूरी पर बने भतीजे के मकान में गए थे। कुलदीप का भाई नरेंद्र और शरद नीचे बरामदे में सो रहे थे। रात में चोर पीछे से दीवार के सहारे छत पर आ गए। दूसरी मंजिल के कमरों के ताले तोड़कर बक्सों, अटैचियों और अलमारी से नगदी और सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। रविवार सुबह कुलदीप घर पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। इस दौरान उसने देखा कि पीछे की तरफ खिड़की में साड़ी बंधी हुई है। इससे पता चलता है कि चोर साड़ी के सहारे की भाग गए।

सूचना पर पुलिस ने छानबीन की। कुलदीप ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि चोर उसके यहां से सोने के चार कंगन, तीन चेन, एक हार, एक बेंदा, दो जोड़ी कुंडल, चार अंगूठी, बिछवा और 50 हजार रुपये, पत्नी सुधा के नाम बनी 70 हजार की एफडी समेत अन्य सामान निकाल ले गए। उसने बताया कि करीब 17 लाख के जेवर व नगदी चोरी हुई। उसका कहना था कि पांच भाइयों के जेवर मां पुष्पा देवी के पास हैं। उसके भाई बेल्डिंग की दुकान किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में सर्दी बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। शुक्रवार रात भी दो स्थानों पर चोरी की वारदात हो चुकी हैं। अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें