फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय टप्पेबाज और जहरखुरानी गिरोह दबोचा

Fri, 10 Jul 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कई जनपदों के अलावा राजस्थान प्रांत में टप्पेबाजी, छिनैती और जहरखुरानी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना सहित कोतवाली पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है। गैंग के सदस्यों ने कई घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने इनसे भारी मात्रा में नशीले पाउडर के अलावा दो बाइकें भी बरामद कीं।
विज्ञापन


कोतवाल रूम सिंह यादव और एसएसआई हरिश्चंद्र सिंह ने गुरुवार को देर शाम बाईपास मार्ग पर बेरिया तिराहे के पास से चार युवकों संदिग्धावस्था दबोच लिया। इनसे भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और दो बाइकें बरामद कीं। पकड़े गए युवक सीमावर्ती जनपद कासगंज के थाना सिड़पुरा के गांव बल्हारपुर के निवासी अनार सिंह पुत्र गंगा सिंह, दौलतराम पुत्र फूल सिंह, वजीर सिंह

उर्फ ओमकार पुत्र निरंजन लाल बहेलिया और शिशुपाल सिंह पुत्र सूबेदार सिंह हैं। पुलिस की पूछताछ में इन्हाेंने बताया कि वह लंबे समय सेे नगर में टप्पेबाजी और छिनैती की कई घटनाएं कर रहे हैं। इन्हाेंने एक सप्ताह पहले कुंआखेड़ा निवासी तसलीम की साइकिल से 23 हजार रुपयों से भरा थैला उड़ाना स्वीकार किया। बताया कि जिले के अलावा वह एटा, मैनपुरी, आगरा,
विज्ञापन


कासगंज, मोहम्मदाबाद और राजस्थान में भी फेरी वालों का रूप धरकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। बताया कि रोडवेज बसों में जहरखुरानी और बैंकों के बाहर लूट आदि करते थे। उन्होंने बताया कि इनके अलावा गिरोह के सात अन्य सदस्य अभी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें