फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने महिला की हत्या

Fri, 10 Jul 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद में दहेज की मांग पूरी न होने पर युवक ने पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर मायके वाले ससुराल पहुंचे। मृतका के भाई ने पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव साधौसराय निवासी संजीव कुमार ने बहन नीता की शादी करीब दो वर्ष पहले इसी थाना क्षेत्र के गांव उलियापुर चंपतपुर निवासी विनय कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन नीता को प्रताड़ित करने लगे। जानकारी होने पर नीता के परिवार वालों ने बेटी की ससुराल आकर परिजनाें को

समझाकर शांत करा दिया। कुछ दिन बाद ही दहेज के लिए नीता का उत्पीड़न फिर शुरू हो गया। पति विनय की बाइक की मांग जोर पकड़ गई। मांग पूरी न करने पर नीता के साथ मारपीट की जाने लगी। गुरुवार को दहेज की मांग को लेकर नीता का विनय से विवाद हो गया। कहासुनी होने पर विनय ने तमंचा से नीता को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी
विज्ञापन


होने पर नीता के परिवार वाले ससुराल पहुंच गए। देर शाम मृतका के भाई संजीव ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पति विनय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संजीव की तहरीर पर विनय के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें