फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में तीन लूट करने वाले दबोचे

Mon, 29 Jun 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह में लूट की तीन वारदाताें को अंजाम देने वाले बाइकर्स गैंग के तीन सदस्यों को स्वाट टीम ने दबोच लिया है। इनके पास से लूट में प्रयोग की गई बाइक, तमंचा और रुपये बरामद हुए हैं। पकड़े गए युवक मैनपुरी और एटा जिले के रहने वाले हैं। लूट की घटनाओं का खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विजय यादव के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद के नेतृत्व में स्वाट टीम, मोहम्मदाबाद और नवाबगंज

पुलिस ने 28 जून को नवाबगंज के गांव जसमापुर मोड़ के पास दबिश दी। यहां मुठभेड़ कर तीन युवकों को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। थाने में पूछताछ में इन्होंने एक माह में हुई तीन लूट की घटनाओं में हाथ कबूला। सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस मुठभेड़ में मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के रीछपुरा निवासी जलील उर्फ शानू, करहल थाना क्षेत्र के नगला विसे निवासी गुलफान और एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला मूलाम हुसैन निवासी

प्रमोद भुर्जी को पकड़ा गया है। इन्होंने 21 मई को मोहम्मदाबाद क्षेत्र में सैनिक श्यामवीर सिंह यादव को गोली मार कर दो लाख रुपये की लूट की थी। जहानगंज थाना क्षेत्र में मोहल्ला गढ़ी कोहना निवासी सराफा व्यापारी राजीव वर्मा की महरूपुर वीजल में दुकान है। वह 10 जून को दुकान बंद कर लौट रहे थे। यह तीनों लोग बाइक से गए और सराफा व्यापारी से 1.10 लाख रुपये और जेवर  लूट लिए थे। 19 जून को मैनपुरी के भोगांव के मेहदिया निवासी कमलेश यादव अपने छोटे भाई की पत्नी लक्ष्मी व
विज्ञापन


भतीजी पूनम के साथ बाइक से नवाबगंज के गांव नवादा जिटौली भाई की ससुराल जा रहे थे। तीनों युवकों ने बाइक से कमलेश का पीछा किया और रोहिला क्रासिंग के पास तमंचे के बल पर रुपये व नकदी लूट ली थी। एक माह में तीन लूट होने पर पुलिस सक्रिय हुई। लुटेरों को पकड़ने के लिए रणनीति बनाने लगी। पुलिस की रणनीति सफल हुई और तीन युवकों को पकड़ लिया गया है। इनके पास से तीन तमंचा, कारतूस, लालरंग की डिस्कवर बाइक, 60 हजार रुपये और जेवर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें