फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट हाउस मालिक के घर लाखों की चोरी

Tue, 25 Jul 2017 11:59 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
नवाबगंज। दीवार फांद कर टेंट हाउस मालिक के घर घुसे चोर लाखों रुपये के  जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। गांव वरतल निवासी टेंट हाउस मालिक दुष्यंत कुमार बाथम के घर में उनका छोटा भाई संजीव कुमार परिवार के साथ सोमवार को छत पर सो रहे थे। रात में चोर दीवाल फांद कर घर में घुस आए।
विज्ञापन


कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर चेन, चार अंगूठी, काने के कुंडल व अन्य जेवर चुरा कर चंपत हो गए। मंगलवार को सुबह संजीव कुमार जब छत से नीचे आया तो कमरे का गेट खुला देखा तो वह हैरान रह गया। उसने कमरे में अलमारी खुली पड़ी देखी तो पता चला की चोरी हुई है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। दरोगा अभय प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। संजीव कुमार ने बताया कि करीब तीन लाख की चोरी हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें