फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मुनीम पर हमला, लूट की कोशिश

Tue, 08 Sep 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकर्स लुटेरों ने बैंक में रुपये जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप के मुनीम को लूटने का प्रयास किया। कामयाब न होने पर बदमाश फायरिंग करते हुए मोहम्मदाबाद की ओर भाग गए। हालांकि छीनाझपटी के दौरान मुनीम चाकू लगने से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन पता नहीं चला। पेट्रोल पंप मालिक के रिश्तेदार मुनीम को लेकर घर चले
विज्ञापन


गए। फिलहाल घटना में तहरीर नहीं दी गई है। गांव तकीपुर में अलीगंज के भाजपा नेता सत्यपाल राठौर का पेट्रोल पंप चित्रा फिलिंग स्टेशन के नाम से है। यहां गांव पखना निवासी नंदकिशोर सिंह मुनीम है। नंदकिशोर के मुताबिक मंगलवार को वह झोले में 3.25 लाख रुपये लेकर बाइक से स्टेट बैंक मोहम्मदाबाद में जमा करने जा रहा था। सुबह करीब 11.30 बजे बेवर मार्ग

स्थित सत्यवती स्कूल के सामने पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए दो लुटेरों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रुकवा ली। पीछे बैठा बदमाश चाकू लेकर उस पर हमलावर हो गया। बदमाश उससे नोटों भरा थैला लूटने लगे। चाकू लगने से वह जख्मी हो गया लेकिन झोला नहीं छोड़ा । वह बदमाश को धक्का देकर शोर मचाते हुए सत्यवती स्कूल की ओर भागा। बदमाशों ने
विज्ञापन


नंदकिशोर का पीछा किया और दो फायर भी किए। हालांकि नंदकिशोर बच गया। इस दौरान सत्यवती स्कूल का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुकेश गेट पर आ गया। इस पर लुटेरे मोहम्मदाबाद की ओर भाग गए। मुकेश ने अपनी बाइक से बदमाशों का पीछा किया लेकिन पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बदमाशों की तलाश में नगला पंचम तक गई

लेकिन कोई नहीं मिला। नंदकिशोर ने पेट्रोल पंप मालिक को घटना की सूचना दी। सूचना पर पंप मालिक सत्यपाल राठौर के रिश्तेदार प्रदीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मुनीम का नर्सिंग होम में इलाज कराया। इसके बाद रुपये स्टेट बैंक जाकर जमा किए। कोतवाल भीम सिंह जावला ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें