फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से पिता की मौत, दो बेटे घायल

Thu, 07 Sep 2017 01:11 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मैनपुरी से बाइक से गंगा में पितरों को तर्पण करने के लिए पांचाल घाट आते समय मसेनी चौराहा के पास लोडर की टक्कर से जहां पिता की मौत हो गई, वहीं उसके दो बेटे घायल हो गए। जिला मैनपुरी की सदर कोतवाली के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी नेत्रपाल शर्मा (52) बुधवार को अपने बेटे राजीव और रितिक के साथ शहर के पांचालघाट किनारे गंगा नदी में तर्पण करने के लिए आ रहे थे। बाइक चला रहे नेत्रपाल हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


शहर के मसेनी चौराहा के पास पीछे से आ रहे लोडर चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे नेत्रपाल उछल कर सड़क पर जा गिरा और लोडर के पहियों की चपेट में आ गया। हादसे में नेत्रपाल और राजीव, रितिक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद लोडर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाकर भर्ती कराया। नेत्रपाल की हालत गंभीर होने पर परिजन यहां से उसे निजी अस्पताल ले गए।

निजी अस्पताल में नेत्रपाल को मृत घोषित कर दिया गया। इस पर परिजन शव को वापस लोहिया अस्पताल ले आए। राजीव ने बताया कि पिता की फर्नीचर की दुकान है। इसी पर वे काम करते थे। उसका भाई रितिक कक्षा नौ में पढ़ता है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें