फर्रुखाबाद के कायमगंज के गांव लालपुर निवासी कुलदीप की पत्नी रिंकी ने रात को घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बताया गया कि रिंकी गर्भवती थी। उसके मायके वालों को सूचना दी गई है। महिला का भाई रक्षाबंधन पर आया था और राखी बंधवाने के बाद अपनी दूसरी बहन के घर गांव जौरा चला गया था। रिंकी का मायका मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नीबकरोरी में है।
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पितौरा रेलवे क्रासिंग के पास रात को किसी समय से ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। सुबह लोगों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।