फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में युवक की मौत

Mon, 23 Feb 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक की जलकर मौत हो गई। मामले की जानकारी पर मायके से पहुंची पत्नी ने ससुरालीजनों पर ही पति को जला कर मार डालने का आरोप लगाया। गांव हुसैनपुर नौखंडा निवासी संजय उर्फ संजू (27)  पुत्र सुरेशचंद्र मजदूरी करता था। वह फतेहगढ़ में किराए का मकान लेकर रहता था। एक पखवारा से उसकी पत्नी दुर्गादेवी कुशवाहा अपने मायके थाना मऊदरवाजा के गांव पचपुखरा में पिता रामप्रकाश के यहां गई थी।
विज्ञापन


रविवार की सुबह संजय अपने गांव गया था। वहां देर शाम संदिग्ध हालात में आग लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को नहीं दी। जब इसकी जानकारी संजय की पत्नी दुर्गा को हुई तो वह अपने पिता के साथ ससुराल पहुंची। यहां दुर्गा का जेठ उपेंद्र से विवाद हो गया। इस पर महिला ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। दुर्गा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्गा देवी ने आरोप लगाया कि

ससुरालीजनों ने पति को आग लगा कर मार डाला है। आरोप लगाया कि जब ससुराल पहुंची तो ससुरालीजनों ने उसके साथ भी मारपीट की। ससुरालीजन उसके पति के हिस्से की जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं। इससे पहले भी पति का अपने भाइयों से विवाद हो चुका है। पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर पति को मार डालने का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया कि दो तीन दिनों से संजय परेशान था। कल शाम को उसने आग लगा कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें