फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने भाभी को गोली मार किया घायल

Fri, 14 Jul 2017 12:16 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
विज्ञापन
संकिसा। थाना मेरापुर के गांव मनोहर नगला में गुरुवार को जमीन की रंजिश को लेकर देवर ने भाभी को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। गांव मनोहर नगला निवासी सर्वेश यादव का अपने छोटे भाई अवधेश से पट्टे की जमीन को लेकर आए दिन गालीगलौज होता था। गुरुवार को सर्वेश की पत्नी राधा का अपनी सास वीरावती से बंटवारे को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी सास ने अपने दूसरे बेटे अवधेश को दी। आरोप है कि इस पर अवधेश अपने भाई के मकान पर जा पहुंचा और गालियां देने लगा। कहासुनी होने पर अवधेश ने तमंचा निकाल कर फायर झोंक दिया। गोली राधा की जांघ में जा लगी। घटना के बाद आरोपी भाग गया। सूचना मिलने पर प्रभारी एसओ श्रीकृष्ण शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

सर्वेश ने बताया कि पिता ने उसके नाम पट्टे की जमीन की थी। उसके भाई उस पट्टे की जमीन पर हिस्सा मांग रहे है। उसने बताया कि इसके अलावा जो अन्य जमीन थी वह पिता ने दोनों भाईयों के नाम कर दी थी। उधर, प्रभारी एसओ ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें