फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद हत्या की गुत्थी उलझी

Tue, 15 Nov 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कालेधन - फोटो : social media
विज्ञापन
युवक की हत्या की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उलझ गई। युवक के पिता ने तीन नामजद और दो के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी घटना को सड़क हादसे में मौत होना बता रहे है।
विज्ञापन



थाना मऊदरवाजा के गांव कुबरेपुर घाट निवासी सुनील यादव (28) पुत्र रामकिशन रविवार को शहर के बैंक आफ इंडिया में रुपये जमा करने के लिए बाइक से निकला था। रुपये जमा न होने पर सुनील वापस घर लौट रहा था। परिजनों का आरोप है कि नगला डाल एसआर पेट्रोलपंप के पास सुनील को कुछ लोगों ने घेर लिया और धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

कुछ समय बाद पंप कर्मचारी जब उधर से निकले तो सुनील का शव देखकर मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर आए। मामले की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संजीव राठौर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस शव लेकर रात करीब 2 बजे लोहिया अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर सीओ सिटी आलोक सिंह ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। शव को देखकर पत्नी सरविट्टा और मां सत्यवती का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पिता रामकिशन ने बताया कि उसका बेटा 50 हजार रुपये बैंक में जमा करने के लिए गया था। उसे गांव अमिलापुर निवासी सुनील पुत्र परमेश्वर सिंह घर से बुला कर ले गया था।

बेटे के पास रुपये नहीं निकले। पिता ने सुनील और गांव कुबेरपुर घाट निवासी छुटक्कनू पुत्र रामसरन, विनोद पुत्र रामगोपाल निवासी हंसीनगला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत सिर में आई गंभीर चोटें बताई गईं। युवक के कई दांत टूट थे।

उधर, थाना प्रभारी संजीव राठौर ने बताया कि जहां पर घटना हुई वहां से दस कदम की दूरी पर पेट्रोल पंप है। पंप कर्मचारियों को घटना की जानकारी नहीं हो पाई। अभी तक की जांच में दुघर्टना प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से अभी कोई पूछताछ नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें