फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंटर लॉक न टूटने से एटीएम लुटने से बचा

Tue, 30 Jun 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव रजलामई में स्थित बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम का शटर का सेंटर लॉक न टूटने के चलते लुटने से बच गया। सशस्त्र बदमाशों ने पास की दुकान में सो रहे गार्ड और सफाई कर्मचारी को शटर की चाबी न देने पर जमकर पीटा। इसके बाद बदमाश दोनों को पकड़कर आम के बाग में ले गए और यहां भी जमकर पिटाई की। लूटपाट में असफल होने
विज्ञापन


पर बदमाश भाग गए। गार्ड और सफाईकर्मी की सूचना पर थाना पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंची। मंगलवार सुबह बैंक प्रबंधक और एटीएम के सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। गांव रजलामई में बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम बैंक के पास ही है। यहां गार्ड हरेंद्र कुमार तैनात हैं। गार्ड के मुताबिक सोमवार रात वह एटीएम बंद कर पास

में ही दूसरी दुकान में सफाईकर्मी अखिलेश कुमार निवासी रजलामई के साथ सो रहा था। रात करीब 2 बजे आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश असलहों से लैस होकर आए और उन्हें दबोच लिया। इन्होंने एटीएम की चाबी मांगी तो उन्होंने चाबी न होने की बात कही। इस पर बदमाश दोनों को पकड़कर पास में ही आम के बाग में ले गए और जमकर पिटाई की। इसके बाद दो
विज्ञापन


बदमाशों ने एटीएम के शटर के ताले तोड़ दिए लेकिन सेंटर लॉक नहीं तोड़ सके। इससे शटर नहीं खुल सका। गुस्साए बदमाश फिर बाग में पहुंचे और उन्होंने दोनों को फिर से पीटा। इसके बाद भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद अखिलेश और हरेंद्र थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। रात में ही थानाध्यक्ष प्रदीप यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टूटे

ताले कब्जे में ले लिए। मंगलवार को बैंक प्रबंधक मंजीत कुमार और एटीएम के सुपरवाइजर पंकज राठौर एटीएम पर पहुंचे। उन्होंने एटीएम चेक किया तो कैश ठीक मिला। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मंजीत कुमार ने बताया कि शटक का सेंटर लॉक न टूटने से एटीएम की लूट होने से बच गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें