देवराय कमेटी द्वारा आरपीएफ का अस्तित्व समाप्त करके रेलवे की सुरक्षा निजी गार्डों को देने की सिफारिश का जवानों ने भी विरोध किया है। उन्होंने बाहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
देवराय कमेटी ने रेलवे की सुरक्षा निजी सुरक्षा एजेंसियों को देने की सिफारिश की है। साथ ही रेलवे के अस्पतालों और प्रशिक्षण स्कूलों को भी बंद करने की सिफारिश की है। इससे आरपीएफ का काम खत्म हो जाएगा। इसी का विरोध करते हुए आरपीएफ के जवानों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। आरपीएफ थाना में विरोध करने वालों में आरपीएफ इंस्पेक्टर एसपी सिंह, एसआई अमित कुमार, एएसआई एनएस नेगी, बीडी शर्मा सहित दलवीर सिंह, बीडी शर्मा आदि शामिल रहे।