फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में बोरिंग मजदूर की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 12 Jul 2017 12:23 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गांव रूनी के पास एक मजदूर और उसका साथी संदिग्ध हालात में सड़क किनारे घायलावस्था में पड़े मिले। पुलिस दोनों को लेकर लोहिया अस्पताल आई। यहां पर मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने मृतक के साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन


थाना जहानगंज के गांव मधवापुर निवासी शेर सिंह उर्फ शेरा (20) पुत्र मुन्नालाल राजपूत अपने फूफा हंसराम के यहां रहकर उनके साथ बोरिंग का काम करता था। सोमवार की शाम गांव कुंअरपुरा निवासी रंजीत कुमार के साथ शेर सिंह बाइक से कहीं गया हुआ था। रात को घायल अवस्था में दोनों युवक गांव रुनी के पास सड़क किनारे टूटे पड़े पेड़ के पास पड़े हुए थे। घायलों को देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। एसओ संजय गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा।

यहां पर मौजूद डॉक्टर ने शेर सिंह को मृत घोषित कर दिया, वहीं रंजीत का इलाज किया। पुलिस ने घायल रंजीत से शेर सिंह के बारे में जानकारी करने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर मंगलवार की सुबह शेर सिंह के फूफा और बुआ शीशवती समेत परिवार के अन्य लोग अस्पताल आ गए। यहां शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। बुआ ने आरोप लगाया कि उसके भतीजे शेर सिंह को रंजीत घर से जबरदस्ती ले गया था। बुआ ने हत्या का आरोप लगाया। इस दौरान परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर अस्पताल में काफी देर तक हंगामा किया।
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि रंजीत को उपचार के बाद हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में रंजीत ने बताया कि शेर सिंह बाइक चला रहा था। वह पीछे बैठा था। रुनी के पास सड़क किनारे टूटे पड़े पेड़ से टकरा जाने से वे लोग घायल हो गए थे। थाना प्रबारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर बाद में कार्रवाई की जाएगी।

मां बाप की कई वर्ष पहले हो चुकी मौत
फर्रुखाबाद। मृतक की बुआ शीशवती ने बताया कि शेर सिंह शहर कोतवाली के गांव भोपतपट्टी का रहने वाला है। उसके पिता मुन्नालाल की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसने कहा कि जब शेर सिंह तीन महीने का था तब उसकी मां वीरावती की मौत हो गई। वह मुन्नालाल का एकलौता बेटा था। उसकी एक बहन भी है। मां-बाप की मौत के बाद उन लोगाें ने ही दोनों का पालन पोषण किया।

घटना के बाद टूटे पेड़ को कटवाना किया शुरू
जहानगंज। थाना क्षेत्र के गांव रुनी के पास सड़क किनारे करीब एक हफ्ता पहले आई तेज आंधी के कारण पेड़ टूट कर गिर पड़ा था, जिसे ग्रामीणों ने सड़क किनारे कर दिया था। थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि कई बार वन विभाग को टूटे पड़े पेड़ को कटवाए जाने की बात कह चुके हैं। युवक की मौत के बाद विभाग की नींद टूटी। मंगलवार को वन दरोगा रावेंद्रबाबू बाजपेई ने मौके पर आकर पेड़ को कटवाने का कार्य शुरू कर दिया।

अधिक रक्तस्राव होने से मौत की पुष्टि
फर्रुखाबाद। थाना जहानगंज के गांव मधवापुर निवासी शेर सिंह उर्फ शेरा (20) पुत्र मुन्नालाल राजपूत के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार की शाम डॉक्टर कैलाशचंद्र ने किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शेर सिंह की बांयी बांह व जांघ टूट गई थी। इसके साथ ही गर्दन पर भी चोट के निशान पाए गए। अधिक रक्तस्राव होने के कारण मौत होने की पुष्टि की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें