फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बनाते तीन शातिर दबोचे

Fri, 24 Jul 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाट टीम ने गुरुवार की रात लूट की योजना बना रहे तीन शातिरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके दो साथी भाग गए। पकड़े गए शातिरों से पुलिस ने तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। बाइक को कब्जे में ले लिया है। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये का ईनाम देने का एलान किया है।
विज्ञापन


स्वाट टीम प्रभारी ब्रजेश यादव को गुरुवार की रात मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ शातिर चिलसरा रोड हनुमान मंदिर के पास लूट की योजना बना रहे हैं। इस पर टीम प्रभारी और मऊदरवाजा पुलिस ने छापेमारी के लिए घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर बदमाश फायरिंग करने लगे। पुलिस टीम ने बमुश्किल खुद को बचाकर तीन बदमाशों को दबोच

लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम सुखलाल ठाकुर उर्फ सुक्खा निवासी गदनपुर थाना शमसाबाद, भगत सुनार निवासी सिकत्तरबाग कोतवाली फर्रुखाबाद, सोनू निवासी उकरमुहा थाना पसिगवां जिला लखीमपुर खीरी बताए। दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग गए।
विज्ञापन


एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से 315 बोर के दो और एक 12 बोर तमंचा कारतूस बरामद किए गए। इनसे पांच-पांच सौ ग्राम नशीला पाउडर भी बरामद हुआ। एसपी ने टीम को पांच हजार का ईनाम दिया। बदमाशों से मिली बाइक पुलिस ने कब्जे में ले ली है। बताया गया कि बदमाश शहर के एक सराफा व्यापारी को लूटने

की योजना बना रहे थे। इन पर कई आपराधिक मामले दर्ज ंहै। उधर भगत सुनार की पत्नी ने पति को फर्जी तरीके से फंसाने का आरोप लगाया है। उसका कहना था कि घर के पास मंदिर में भागवत हो रही थी। यहीं पर पति बैठे थे। उसी समय टीम उन्हें घर से पकड़ ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें