फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक से फर्जी तरीके से 69800 रुपये निकाले

Thu, 30 Aug 2018 11:50 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक में जमा इसी चेक से निकाले गए रुपये। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा से फर्जी तरीके से 69800 रुपये निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। शाखा प्रबंधक इससे पल्ला झाड़ रहे हैं। वहीं, जिलाधिकारी के आदेश पर एलडीएम ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


रेलवे रोड स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा में अनंत टायर्स के नाम से खाता है। 29 जुलाई को इनकम टैक्स जमा करने के लिए अनंत टायर्स के खाते से 69800 का चेक काटा गया था। यह पैसा इनकम टैक्स के खाते में जमा नहीं हुआ। जानकारी करने पर पता चला कि इनकम टैक्स के नाम से अनंत टायर्स के खाते से जो चेक काटा गया था। उस चेक से किसी ने जालसाजी कर रुपये निकाल लिए। सूत्रों की मानें तो अनंत टायर्स का इनकम टैक्स के चेक में चालान फार्म के साथ ही योर सेल्फ लिखा था, जबकि नगद रुपये निकाले जाने वाले ने उसी चेक पर जेनूर सेल्फी लिख दिया।

यह भी बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स का चेक जमा करने के दौरान बैंककर्मियों ने कहा कि भीड़ है चेक रख जाओ रसीद बाद में दे देंगे। जब वह दोबारा इनकम टैक्स की रसीद लेने गया तो पता चला कि चेक खो गया है। खोजबीन के दौरान वही चेक कैशियर के कैश काउंटर पर रखा मिला, जिस पर जेनूर सेल्फी लिखा था।
विज्ञापन


इस संबंध में जब शाखा प्रबंधक वीरेंद्र पाल से पूछा तो उन्होंने झल्लाकर कहा कि उनके यहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने एलडीएम को मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। एलडीएम केएम उपाध्याय ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। फिर भी वह इस मामले को गंभीरता से दिखवाएंगे। जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें