फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद किसान की हत्या

Tue, 24 Mar 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण के बाद किसान की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को खेत में दबा दिया। मंगलवार सुबह खेत में दबे शव के मिलने की जानकारी मिलीत तो इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन


थाना इलाके के  गांव नगला हूसा निवासी मुनेश्वर मिश्रा (42) गांव के ही बटाईदार सकटेलाल राठौर के साथ ट्रैक्टर से 12 मार्च को आलू बेचने के लिए सातनपुर मंडी गया था। आलू बेचने के बाद दोनों शाम को अमृतपुर अड्डा पर पहुंचे। मुनेश्वर सकटेलाल से 200 रुपये लेकर पैदल ही घर के लिए चल दिया लेकिन घर नहीं पहुंचा। खोजबीन के बाद भी उसकी जानकारी न मिलने

पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुनेश्वर के भाई सुभाषचंद्र की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली। मंगलवार  सुबह गांव के ही सोनपाल के खेत में  साझेदार विनोद अवस्थी पानी के लिए मेड़ बना रहे थे।  विनोद को खेत के एक हिस्से से  बदबू लगी। उन्होंने  इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी तो गांव के तमाम लोग जुट गए। सूचना पर
विज्ञापन


एसओ मोहम्मद मुस्लिम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्गंध वाली जगह की खुदाई करवाई तो शव बरामद हुआ। सुभाष चंद्र ने शव की शिनाख्त अपने भाई  मुनेश्वर के रूप में की। पुलिस ने पंचनामाभर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

शव के ऊपर रखा था पत्थर
अपहृत किसान का शव मिलने से इलाके में सननी मची है। इस दौरान पता चला कि शव के ऊपर पत्थर रखा गया था। 
हत्यारों ने हत्या करने के बाद गड्ढे में शव को दफना दिया था। इन्हाेंनेे शव के ऊपर चक्की वाला पत्थर डाल दिया। इसके ऊपर पुआल डालने के बाद  मिट्टी से दबाया गया था। जमीन में शव के दफन वाली जगह  कुत्तों ने  जमीन को

खोद दिया था। इससे वहां पर बदबू आने लगी थी। शव की शिनाख्त होते ही मुनेश्वर की पत्नी पम्मी देवी  दहाड़ें मारकर रोने लगीं। सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं  है। पुलिस हत्या की  वजह की पड़ताल कर रही है।  पुलिस का कहना था कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

नाक पर किया गया प्रहार
पोस्टमार्टम सूत्रों के ने बताया कि हत्यारों ने मुनेश्वर मिश्रा की नाक पर वजनदार वस्तु से प्रहार किया। इससे उसकी नाक टूट गई। इसके साथ ही सीने पर मारपीट के आधा दर्जन से अधिक चोटों के निशान मिले हैं।  डाक्टरों ने शव की   डीएनए जांच  के लिए जबड़ा को सुरक्षित कर लैब को भेजा है।  दिया। इसके साथ ही उंगलियों की खाल और नाखून भी सुरक्षित किए गए हैं। अनुमान है कि हत्यारों ने मुनेश्वर की हत्या 10 दिन पूर्व की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें