फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता ने दरोगा व सिपाहियों पर लगाया मारपीट का आरोप

Sat, 01 Apr 2017 11:20 PM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
टीडी कालेज चौराहे पर छात्रों में मारपीट होने के बाद उन्हे दौड़ाते चौक ी प्रभारी पंकज अंबष्ट।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अधिवक्ता ने कर्नलगंज चौकी प्रभारी और तीन अज्ञात सिपाहियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए अदालत में याचिका दायर की है। सीजेएम ने फतेहगढ़ थाने से आख्या मांगी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर कला निवासी अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार शर्मा ने कर्नलगंज चौकी प्रभारी दरोगा अनुराग सिंह व तीन सिपाहियों के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की।

इसमें कहा गया कि उसने दयानंद कटियार समेत अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी विवेचना दरोगा अनुराग सिंह कर रहे हैं। दरोगा आरोपी से मिल गए, इस कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई। 26 मार्च 2017 की रात करीब 9.30 बजे दरोगा उसके घर आए और अपने साथ चौकी पर बुला ले गए। वहंा पर आरोपी दयानंद से समझौता करने का दवाब बनाया। मना करने पर दरोगा ने सिपाहियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें