फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या, शव नदी में फेंका

Sat, 01 Apr 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पटना खरगौरा निवासी युवक की हत्या कर शव बोरे में भरकर राप्ती नदी में फेंक दिया गया। युवक दस दिन पूर्व घर से मध्यनगर जाने के लिए निकला था। तब से उसका कोई पता न चल रहा था। इस मामले में युवक के पुत्र ने चार लोगों के विरुद्ध भिनगा कोतवाली में तहरीर भी दी थी। इसके बावजूद पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। शनिवार को गिलौला के कोलाभार मजगवां गांव के पास राप्ती नदी में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पटना खरगौरा निवासी रंगीलाल (45) पुत्र रामभरोसे वर्मा 20 मार्च को घर से गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम मध्यनगर गया था। जहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। रंगीलाल का शव शनिवार को गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम कोलाभार मजगवां के निकट राप्ती नदी में मिला।

हत्या के बाद शव बोरे में भरकर फेंका गया था। सूचना पर पहुंचे मृतक रंगीलाल के पुत्र जितेंद्र ने उसके कपड़े, घर व दुकान की चाभी को देख शव की शिनाख्त की। जितेंद्र के मुताबिक मध्यनगर निवासी दयानंद का काफी दिनों से रंगीलाल के घर आना जाना था। दयानंद अपनी पौत्री का विवाह जितेंद्र के साथ करना चाहता था। इसी चक्कर में रंगीलाल ने दो बीघा भूमि बेचकर सारा पैसा दयानंद को दे दिया था। इसे वापस मांगने पर दयानंद टालमटोल कर रहा था।
विज्ञापन


19 मार्च को दयानंद ने रंगीलाल से घर आकर पैसा ले जाने को कहा था। इस पर बीस मार्च को रंगीलाल दयानंद के घर मध्यनगर गया था। इसके बाद से वह लापता हो गया था। पिता के न मिलने पर जितेंद्र ने दयानन्द पुत्र चोली प्रसाद, संदीप व सत्यप्रकाश पुत्रगण दयानंद निवासी मध्यनगर व संगम गोड़िया निवासी रामगढ़ी थाना गिलौला के विरुद्ध हत्या की आशंका जताते हुए 30 मार्च को भिनगा कोतवाली में तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया।

शनिवार को रंगीलाल का शव मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस बारे में गिलौला थाना प्रभारी बृजेश कुंवर यादव का कहना है कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें