फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली पुलिस ने बैंक शाखा प्रबंधक के घर हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें अमृतपुर तहसील में प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर भी शामिल है।
आवास विकास कालोनी ब्लाक पांच में रहने वाले बैंक प्रबंधक उमेश गुप्ता के घर से 26 जनवरी की रात चोर लाखों की नगदी व जेवर चोरी कर ले गए थे। दो दिन पहले स्वाट टीम ने बढ़पुर में छापेमारी कर अमृतपुर तहसील में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर समेत कई लोगों को पकड़ा था। पूछताछ के बाद गुरुवार को पकड़े गए लोगों ने चोरी की घटना कबूल कर ली। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के पास से 40 हजार रुपये और चोरी गए जेवरात बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने बढ़पुर निवासी विशाल सैनी, शिवा शंखवार, मिथुन कश्यप, कंप्यूटर आपरेटर ऋषभ पुत्र गणेश, लालू ठाकुर और विशाल सैनी की गिरफ्तारी दिखा दी है।
वरिष्ठ उप निरीक्षक रामशंकर सरोज ने बताया कि चोरों के पास से 40 हजार रुपये और जेवर बरामद कर लिए हैं। नखास चौकी इंचार्ज बनी सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक के घर से हुई चोरी का खुलासा कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।