फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के आरोप में राजकीय संप्रेक्षण गृह गए 4 आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। गणतंत्र दिवस पर चार छात्रों के अपहरण के मामले में पुलिस ने चार को न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। वहीं, दोनों पक्षों की ओर से दर्ज मुकदमे में फरार आरोपियों की तलाश में जनपद के कई थानों की पुलिस ने रविवार रात छापामारी की।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम समापन के बाद छात्र संभव शुक्ला, ईवान, अरबाब, फैज को अगवा कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटे अरबाब की सूचना पर परिजनों ने छात्रों को मुक्त कराकर चार लोगों को पुलिस के सुपुर्द किया था। अन्य आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को पकड़ कर दिए गए आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।

सीओ अमृतपुर सुरेंद्र तिवारी, सीओ राजवीर सिंह, स्वाट टीम प्रभारी सहित कई थानों की पुलिस रातभर कोतवाली में डटी रही। रात में पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों की तलाश में छापामारी की, लेकिन किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


गांव पितौरा निवासी ताहिर अली उर्फ चंटा खां की ओर से दर्ज मुकदमे में मुख्य आरोपी सहित 12 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जबकि मोहल्ला पाठक निवासी पप्पू ने पूर्व सभासद दीपक शुक्ला, दिलीप शुक्ला, प्रेम शुक्ला, आमिर खां, बाबर खां, पप्पू मिया आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें