फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज-स्कूटी की भिड़ंत में युवक की मौत, दोस्त जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र में पराग दुग्ध डेयरी के पास रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय स्कूटी फिसलने से युवक पहिये की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। स्कूटी सवार दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली के मोहल्ला बिर्राबाग निवासी रंजीत उर्फ चीकू पुत्र विजय बहादुर सिंह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार शाम को वह दोस्त विवेक मिश्र पुत्र सागर मिश्र निवासी कछियाना लिंजीगंज के साथ स्कूटी से पांचाल घाट से घर लौट रहा था। पराग दुग्ध डेयरी के पास रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय स्कूटी फिसल गई। रंजीत बस के नीचे आ गया। उसके सिर से बस का पहिया निकल गया। उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। विवेक सड़क के दूसरी तरफ गिर गया। बस की चपेट में आने से वह भी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। जानकारी पर पांचाल घाट चौकी पुलिस के साथ शहर कोतवाल राजेश पाठक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल विवेक मिश्रा को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। रंजीत की पत्नी पायल व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।


शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव लोहिया अस्पताल भिजवा दिया। मृतक के एक चार साल का पुत्र गर्व है। बताते हैं कि मृतक रंजीत उर्फ चीकू हेलमेट नहीं लगाए था। शहर कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओवरटेक में स्कूटी फिसली, युवक की कुचलने से मौत
स्कूटी सवार दूसरा युवक बस की चपेट में आने से हुआ घायल,पराग दुग्ध डेयरी के पास हुआ हादसा, घायल लोहिया में भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें