फर्रुखाबाद। जिला आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को गिहार बस्ती लकूला में छापा मारा। टीम ने तीन हजार लीटर लहन नष्ट कर 100 लीटर कच्ची शराब समेत एक युवक को पकड़ लिया है।
जिला आबकारी अधिकारी टीआर वैश्य के नेतृत्व में मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम ने गिहार बस्ती लकूला में जाकर छापा मारा। टीम को देखते ही पियक्कड़ भाग गए। आबकारी टीम ने मोहल्ले के रामदेव को हिरासत में ले लिया। मौके से 100 लीटर कच्ची शराब और लगभग तीन हजार लीटर लहन बरामद की। लहन को नाली में फिंकवाकर नष्ट कराया। टीआर वैश्य ने बताया कि रामदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।