फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला काटकर की गई गर्भवती की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अमृतपुर क्षेत्र के गांव बजीरपुर निवासी हरीकृष्ण की बेटी सविता का शव गुुरुवार सुबह गांव पिथनापुर स्थित गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसकी गला काटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 48 घंटे पूर्व मौत होने की पुष्टि हुई है। इससे साफ है कि 26 मार्च को घर ले जाने के बाद ही उसकी हत्या कर दी गई। डॉ. अनुराग वर्मा व डॉ. विजय अनुरागी के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन


सविता पांच माह की गर्भवती थी। सूचना पर पहुुंची पुलिस के सामने मायके वालों ने आरोप लगाया कि जहानगंज क्षेत्र के गांव चौकिया महमदपुर निवासी पति अमित कुमार के एक महिला से प्रेम संबंध हैं। इसके चलते वह आएदिन सविता का उत्पीड़न करता था। गर्भपात कराने का दबाव बनाने के लिए मारपीट करता था। सविता ने इसकी जानकारी अपने मायके में भी दी थी। इस पर उसका दहेज की मांग को लेकर ससुराल में और उत्पीड़न बढ़ गया। सविता अपने छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। भाई रामप्रताप, अर्जुन, बृजमोहन व एक बहन बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें