बैरिया। क्षेत्र के रानीगंज बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के कोटवां शाखा के अंदर से बुधवार को एक युवक से 90 हजार रुपए उचक्के द्वारा लेकर फरार हो जाने के मामले में बैंक की चूक मानी जा रही है। कारण कि बैंक में लगा सीसीटीवी कैमरा लंबे समय से खराब पड़ा हुआ है। लेकिन बैंककर्मियों ने इसे दुरूस्त कराना मुनासिब नहीं समझा। इससे बैंककर्मियों की भी मिली भगत स्पष्ट हो रही है। अगर सीसीटीवी कैमरा ठीक रहता है तो उचक्का शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होता।
मालूम हो कि बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव निवासी विश्वनाथ प्रताप सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह बुधवार को करीब 11बजे भारतीय स्टेट बैंक के कोटवां शाखा में एक लाख 79 हजार रुपये झोले में रखकर जमा करने के लिए आया था। जहां एक अज्ञात युवक उसके पास आया और कहने लगा कि हमसे दो हजार रुपए का नोट लेकर अपना पांच-पांच सौ का नोट दे दो।
उचक्का की बात में आकर युवक ने झोले से पैसे निकाल कर खुदरा देने लगा। इसीबीच मौका पाते ही उच्चका 90 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। युवक ने उचक्कशे की खोजबीन करने के बाद बैंक में लगे सीसीटीवी देखने लिए गया, जहां बैंक कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि सीसीटीवी कैमरा खराब है। जिसके बाद युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया था। अगर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त होते तो उचक्का शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होता। इस बाबत शाखा प्रबंधक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि हमारे सभी सीसीटीवी कैमरे चल रहे हैं। कहीं कोई खराबी नहीं है। पुलिस जांच में आयी थी और फुटेज लेकर गई है।