मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र से गत माह फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अवैध शस्त्र कारोबारी 25 हजार के इनामी आरोपी राजीव उर्फ लालू यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 10 तमंचे, एक देसी राइफल व कारतूस भी बरामद किए गए।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी डा. अनिल मिश्र ने बताया कि मार्च में तीन व्यक्तियों द्वारा फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसे संज्ञान में लेकर मोहम्मदाबाद कोतवाली में कस्बा के मोहल्ला रविराज नगर रोहिला निवासी राजीव उर्फ लालू यादव व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
दबिश के दौरान आरोपी पुलिस को लगातार चकमा देता रहा। इधर वह कासगंज के भरगैन से शस्त्र लाकर सप्लाई दे रहा था। सुराग लगते ही स्वॉट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित व मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश देकर दबोच लिया।
उसके पास से एक देसी राइफल, 10 तमंचे के अलावा 10 कारतूस बरामद हुए है। राजीव के खिलाफ पुलिस रिकार्ड में हत्या का मुकदमा दर्ज है। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम था। वार्ता के दौरान एएसपी त्रिभुवन सिंह भी मौजूद रहे।
असलहों समेत 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
गत माह फायरिंग का वीडियो हुआ था वायरल
स्वाट टीम व मोहम्मदाबाद पुलिस ने दबोचा