फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को मार डाला, नगदी व जेवरात लूटकर फरार

Thu, 11 Apr 2019 09:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
महिला की हत्या के घर में लूटपाट की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में कुछ बदमाशों ने किशोरी को एक कमरे में बंद करने के बाद उसकी मां की हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश करीब डेढ़-दो लाख की नकदी और जेवरात लूट ले गए। मां और बेटी घर में अकेली थी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम बदमाशों ने मुख्य द्वार से अंदर घर में घुसकर दिया। पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी भेजते हुए घटनास्थल से फिंगर प्रिंट और अन्य सुबूत संकलित किए। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात में लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंबा विहार निवासी रहीस अहमद का बिजनौर जनपद के गांव बढ़ापुर में मुर्गी फार्म हाउस है। घर में उसकी पत्नी हुमा (45) और बेटी हानिया (17) ही अक्सर रहती हैं। बुधवार को रहीस अहमद दोपहर बाद करीब तीन बजे पत्नी व बेटी को घर छोड़कर बढ़ापुर स्थित फार्म हाउस पर चला गया था। देर रात किसी समय तीन-चार बदमाश घर के मेन गेट से भीतर घुसे और कमरों में घुसकर नकदी-जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी करने लगे। आहट सुनकर घर के एक कमरे में सोई हुमा व उसकी बेटी हानिया की नींद खुल गई, जिन्होंने बाहर आकर बदमाशों को देख शोर मचाने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने हुमा की गला दबाकर हत्या कर दी और हानिया को एक कमरे में बंद कर घर में रखी करीब डेढ़ से दो लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। 

घटना की सूचना पुलिस को अलसुबह करीब 4.30 बजे दी गई, जिसके बाद इंस्पेक्टर अनिल कपरवान व खालापार चौकी प्रभारी विनय शर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


वहीं सूचना पर अफसर भी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर फिंगरप्रिंट और अन्य सुबूत संकलित किए। लाश को भी कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया। पत्नी की हत्या व लूट की सूचना पर पहुंचे रहीस अहमद ने अज्ञात के खिलाफ घटना की तहरीर देते हुए लूटे गए सामान की लिस्ट बाद में देने की बात कही है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें