फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में आग से घरेलू सामान खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की हैबतपुर गढ़िया स्थित कांशीराम कालोनी के एक आवास में शनिवार सुबह आग लग गई। आग से सारा घरेलू सामान जल गया। पड़ोसियों ने ताला तोड़कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही आग की चपेट में रसोई में रखा सिलेंडर नहीं आया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


हैबतपुर गढ़िया स्थित कांशीराम कालोनी के ब्लाक नंबर 50 के आवास संख्या 788 में चांद मियां अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह जरदोजी का काम करते हैं। चार दिन पहले वह अपनी पत्नी सिमरन के साथ दिल्ली में अपनी रिश्तेदारी में किसी कार्यक्रम में भाग लेने गए थे।

शनिवार सुबह करीब चार बजे उनके बंद घर से धुआं निकलने लगा। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी चांद मियां को दी। उन्होंने मोहल्ला दिलावर जंग निवासी ससुर तस्लीम अहमद सूचना दी, इस पर वह वहां पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से घर के ताले तोड़कर व खिड़कियों के शीशे तोड़कर आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन


करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सारा घरेलू सामान जल चुका था। तस्लीम ने आरोप लगाया कि किसी ने जलती हुई लकड़ी दरवाजे के नीचे से अंदर डाली है। उसी से आग लगी है। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन


कांशीराम कालोनी में आग से घरेलू सामान जला

ससुर ने आग लगाने का लगाया आरोप
ताला तोड़ लोगों ने किसी तरह आग पर पाया काबू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें