फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घरों का टूटा ताला, 10 लाख से अधिक की चोरी

Sat, 04 May 2019 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
त्रिलोकपुर क्षेत्र के बेवां मुस्तहकम गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बेवां मुस्तकहम गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया। घरों का ताला तोड़कर नकदी सहित 10 लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी पर शनिवार की सुबह गांव में पहुंची पुलिस ने सभी घरों में जाकर मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बेवां मुस्कहम गांव निवासी रामकुमार यादव शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सो गए थे। देर रात चोर घर के दरवाजे का ताला तोड़कर दाखिल हो गए। घर में रखे 4 लाख रुपये नकदी व लगभग एक लाख रुपये के आभूषण उठा ले गए। वहीं, बगल के झुल्लूर के घर में घुसकर 45 हजार नकदी व डेढ़ लाख रुपये के आभूषण सहित दो लाख रुपये का सामान उठा ले गए। इसके बाद गांव के ही ओमकार के घर में घुसकर आभूषण सहित 70 हजार रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। इसके बाद गांव के ही मारकंडेय के घर में छत के रास्ते दाखिल हुए। यहां से एक हजार रुपये नकदी सहित एक लाख रुपये से अधिक का आभूषण व सामान उठा ले गए। गांव के ही रामावतार के घर पर चोर धावा बोलने ही वाले थे कि कुत्ते भोंकने लगे जिससे रामावतार की पत्नी ज्ञानमती जग गईं तो वहां से चोर भाग निकले।
शनिवार की सुबह जब एक के बाद एक करके पांचों परिवार को मामले की जानकारी हुई तो तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ त्रिलोकपुर मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर गई थी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें