फर्रुखाबाद। कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन में हुए धमाके के मामले में संदेह के घेरे में आये चारों युवक एक सप्ताह बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। वहीं फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने की देरी से जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है।
जानकारी के मुताबिक 20 फरवरी को कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन में बर्राजपुर स्टेशन के निकट कोच में हुए धमाके के मामले में पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी। हालांकि उनकी गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है, लेकिन चारों युवक पुलिस को ठिकाने बदल कर चकमा दे रहे हैं। ब्यूरो