फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की पत्नी की बाइक सवारों ने चेन तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की आवास विकास कालोनी में बुधवार रात करीब आठ बजे कुछ खरीदारी करने निकली अधिवक्ता की पत्नी की बाइक सवार चेन तोड़कर फरार हो गए। झपट्टा मारने के दौरान वह सड़क पर गिर गई। चीखपुकार मचाने पर पहुंचे लोगों ने युवकों को पीछा किया, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पुलिस ने दुकानों पर लगे सीसी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


शहर की आवास विकास कालोनी सेक्टर 6ए निवासी अधिवक्ता गंगाराम दिवाकर की पत्नी अनीता अपनी किरायेदार रितू के साथ घर के सामने सड़क के दूसरी ओर कुछ खरीदने गईं। वह सड़क पार ही कर रही थी, इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन तोड़ ली, और मसेनी की ओर बाइक दौड़ा ले गए। इससे अनीता लड़खड़ाकर गिर गईं।

आसपास मौजूद लोगों ने समझा कि बाइक का धक्का लगने से वह गिर गईं। अनीता ने उठकर शोर मचाया तब लोगों को चेन लूटे जाने की जानकारी हुई। इस पर मोहल्ले के कुछ युवकों ने बाइक सवारों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिले। सूचना पर आवास विकास चौकी प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें