फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस से नाम हटाने के लिए मांगे 20 हजार,रजिस्टर में रखवाए पैसे,एएसआई सत्यवान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। विजिलेंस टीम ने एएसआई सत्यवान को 20 हजार रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। एएसआई ने मारपीट के एक केस से नाम निकालने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे थे। शिकायतकर्ता बिल्लू ने सोमवार शाम को दो-दो हजार के दस नोट एएसआई के कहने पर रजिस्टर में रख दिए। इस बीच विजिलेंस टीम ने नोट बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार रेवाड़ी जिले के बावल खंड के गांव चांदुवास निवासी बिल्लू की बहन गांव देवास में ब्याही हुई है। बिल्लू के बहनोई ने बिल्लू की मां, बिल्लू के बेटे, भांजे, बहन पर घर में घुस मारपीट करने का मामला दर्ज करवा दिया था। उक्त मामले की जांच महेंद्रगढ़ थाने के एएसआई सत्यवान कर रहे थे। पुलिस ने कुछ समय पहले बिल्लू की मां को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बिल्लू ने सत्यवान को बताया था कि उसके परिवार के लोग बेकसूर हैं। उनका कोई दोष नहीं हैं। निष्पक्ष जांच कर नाम कटवाने की मांग की थी। आरोप है कि एएसआई एएसआई सत्यवान ने केस से उसकी बहन, बेटे और भांजे का नाम कटवाने की एवज में 20 हजार रुपये की मांग की। उसने इसकी शिकायत विजिलेंस नारनौल को दे दी। विजिलेंस नारनौल की टीम ने बिल्लू को 20 हजार रुपये देकर महेंद्रगढ़ थाने भेजा। बिल्लू जब थाने में पैसे लेकर पहुंचा तो एएसआई सत्यवान ने पैसे मैस के अंदर रखे रजिस्टर में रखने के लिए कहा। इसके बाद बिल्लू ने दो-दो हजार के दस नोट रजिस्टर में रख दिए। इसी दौरान विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई और थाने की मेस के अंदर रखे रजिस्टर में रखे 20 हजार रुपये बरामद किए। टीम ने बरामद हुए नोटों के नंबरों का मिलान किया तो सही पाए गए। साथ ही विजिलेंस टीम ने थाने में मौजूद एएसआई सत्यवान को गिरफ्तार कर लिया। टीम में विजिलेंस से इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह, ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीडीपीओ कुलदीप सिंह, एसआई जयचंद, एएसआई प्रकाश, हेड कांस्टेबल अमित कुमार शामिल थे।
विज्ञापन


इस मामले में मांगी थी रिश्वत
बिल्लू के बहनोई विरेंद्र सिंह निवासी देवास ने अपने ससुरालजनों, साली, साढू पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। विरेंद्र ने पुलिस को बताया था कि 11 अक्तूबर की रात को उसकी पत्नी केला, साले का लड़का कृष्ण, साली का लड़का दीपक, साली कौशल्या, साली बबली, साली सरला, बहनोई झमन, सास संतरा उसको मारने के लिए आए थे। सभी ने डंडों से उसकी और उसके बेटे की पिटाई की। उक्त शिकायत पर महेंद्रगढ़ थाने में पुलिस ने सभी नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


वर्जन
एएसआई सत्यवान के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर हमने कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई को 20 हजार रुपये सहित गिरफ्तार किया है। 20 हजार रुपये मैस में रखे एक रजिस्टर से बरामद हुए हैं। टीम ने रजिस्टर और रुपयों को कब्जे में लेकर आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
- कुलवंत सिंह, इंस्पेक्टर विजिलेंस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें