फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा का शव पेड़ पर लटा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धा का शव पेड़ पर लटका मिला
विज्ञापन

कमालगंज। थाना क्षेत्र के गांव गौसपुर के पास रविवार देर शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें तीन युवक घायल हो गए। कार सवार वृद्धा लापता हो गई थी। सोमवार सुबह खोजबीन के दौरान वृद्धा का शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जनपद कन्नौज के डाक बंगला निवासी आशीष श्रीवास्तव पुत्र रविंद्र श्रीवास्तव अपनी दादी सदा प्यारी पत्नी हनुमंत को कार से शमसाबाद में अपने ताऊ के घर रविवार शाम को छोड़ने जा रहे थे। उनके साथ कन्नौज के मोहल्ला देविन टोला निवासी आशू शर्मा पुत्र दीपू शर्मा, डाक बंगला निवासी विक्की सैनी पुत्र राजेश सैनी व सरायमीरा निवासी अमित गौतम पुत्र गंगाराम गौतम भी थे। इस दौरान गांव गौसपुर के पास उनकी कार में किसी बड़े वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए थे। आशीष, अमित व आशू घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया था। दादी सदा प्यारी लापता हो गई थीं। खोजने पर भी वह नहीं मिलीं। सोमवार सुबह परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दादी की खोजबीन शुरू की। तो दुर्घटनास्थल के पास खड़े पेड़ की डाल में उनका शव फंसा था। आशंका जताई गई कि दुर्घटना के दौरान ही सदाप्यारी उछल कर पेड़ की डाल में फंस गईं। आशीष ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें