फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से पती तोडने के विवाद में मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिरकोनी। जलालपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में सोमवार को पेड़ से पत्तियां तोड़ने के विवाद में मारपीट हो गई। जिसमें एक ही पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। गांव निवासी राजेंद्र चौहान व लालबहादुर के बीच पुराना विवाद चल रहा है। सोमवार को सुबह लालबहादुर के परिवार की लड़की पेड़ से पत्ती तोड़ रही थी । राजेंद्र के परिवार वालों ने पत्ती तोड़ने से मना किया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से ममता देवी पुत्री कन्हैया लाल, मनोरमा पत्नी लालबहादुर, अरविंद पुत्र अमर बहादुर गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टर ने मनोरमा की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें