फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता मासूम बालिका का गला घोटकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की लापता पांच वर्षीय मासूम का शव गांव में एक अधबने मकान के एक कमरे में भूसे में दबा मिला है। मासूम की गला घोटकर हत्या की गई। बालिका से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय मासूम बालिका शुक्रवार दोपहर अपनी दादी के साथ सड़क किनारे गई थी। उसकी दादी उपले पाथने लगी। तभी वहां अन्य बच्चे भी पहुंच गए। दादी से बालिका खेलने की बात कह कर चली गई। उसकी दादी घर पहुंच गईं। बालिका काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। पर कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने देर रात यूपी 100 व कोतवाली पुलिस को सूचना दी। शनिवार दोपहर पुलिस गांव पहुंच कर खेतों के आसपास बालिका को तलाश कर रही थी। परिजन भी पुलिस के साथ बालिका की खोजबीन कर रहे थे। तभी बालिका के परिवार का एक मूकबधिर युवक बच्ची की एक चप्पल लेकर पहुंचा।

पुलिस उस स्थान पर पहुंची जहां चप्पल मिली थी। पुलिस वहां अधबने मकान में भूसे के कमरे में घुसी तो बालिका की दूसरी चप्पल मिल गई। भूसे को हटाया गया। उसमें बालिका का शव दबा मिला। बालिका के गले में शर्ट का फंदा कसा था। मुंह में खून लगा था। पेट फूल गया था। शरीर नीला पड़ गया था।
विज्ञापन

शव मिलते ही परिजन बिलखने लगे। लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। बालिका का पिता दिल्ली में आटो चलाकर व गांव में खेती कर घर का खर्च चलाता है।

सीओ राजवीर सिंह उच्चाधिकारियों ने सूचना दी। इस पर एसपी संतोष कुमार मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, एसडीएम अनिल कुमार भी पहुंच गए। स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने गांव में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया गला घोट कर हत्या होना प्रतीत हो रहा है। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही होगी। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पिता की तहरीर पर दोपहर को बच्ची के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। अब उसमें हत्या की धारा और बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें