फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम बेचने और खरीदने में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला पदार्थ ( अफीम) बेचने और खरीदने वालों को पुलिस ने शनिवार रात फतेहगढ़-कमालगंज रोड स्थित एक होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 250 ग्राम अफीम और दो तमंचा बरामद हुए हैं। इन सभी को रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



फतेहगढ़ कोतवाली में पत्रकार वार्ता में सीओ सिटी रामलखन सरोज ने बताया कि शनिवार रात इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, दरोगा धर्वेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। उनको मुखबिर से नशीला पदार्थ बेचने और खरीदने वाले लोगों की जानकारी मिली।


इंस्पेक्टर और दरोगा ने पुलिस टीम के साथ फतेहगढ़-कमालगंज मार्ग स्थित एक होटल के पास घेराबंदी कर अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव भगुआपुर निवासी रंजीत पुत्र रामनाथ राजपूत, शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव संतोषापुर निवासी सुमित कुमार पाल पुत्र मुनीश्वर सिंह, झौआ गांव निवासी अमित कुमार पुत्र कृपाल सिंह व मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव रंपुरा निवासी दिनेेेश सिंह यादव पुत्र प्रेम सिंह को पकड़ लिया।
विज्ञापन



रंजीत से 150 ग्राम और सुमित के पास से 100 ग्राम नशीला पदार्थ(अफीम) बरामद हुई। यह नशीला पदार्थ दिनेश व अमित को बेचने आए थे। आरोपी दिनेश और अमित के पास से 315 बोर का एक-एक तमंचा और एक-एक कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी दिनेश सिंह यादव शमसाबाद थाने से आर्म्स एक्ट मुकदमे में पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन



अफीम की खरीद फरोख्त में चार गिरफ्तार

दो युवकों के पास से तमंचा और कारतूस हुए बरामद

एक आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट में जा चुका जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें