फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीकरण चल रहा मेडिकल स्टोर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को अवैध मेडिकल स्टोर के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान कंपिल क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर बिना पंजीकरण के संचालित होते मिला।
विज्ञापन



वहां से मिलीं दवाओं को सीज कर दिया गया है। साथ ही दो संदिग्ध दवाओं के सैंपल भी लिए गए हैं।


ड्रग इंस्पेक्टर अशोक कुमार को सूचना मिली कि कंपिल क्षेत्र के गांव रुदायन में एक मेडिकल स्टोर बिना पंजीकरण के चल रहा है।


इस पर शुक्रवार को वह जांच करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें गरिमा मेडिकल स्टोर बिना पंजीकरण के चलते मिला।


इसे गांव के ही अनिल दुबे चला रहे थे। जब डीआई ने उनसे कागजात मांगे तो वह कुछ दिखा नहीं पाए। इसके बाद उन्होंने दस हजार रुपये की दवाएं वहां से सीज कर दी। इस दौरान उन्हेें दो संदिग्ध दवाएं भी मिलीं।


उन्होंने जांच के लिए उनके सैंपल भी लिए हैं। डीआई ने बताया कि मेडिकल स्टोर को सीज करने की कार्रवाई कर दी गई है। अब आरोपी पर सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिना पंजीकरण चल रहा मेडिकल स्टोर सीज

सीजेएम कोर्ट में दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें