फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस चालक का शव गंगा में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस चालक का शव शनिवार सुबह गंगा में उतराता मिला। वह शुक्रवार शाम को गंगा स्नान करने के लिए घर से निकला था। परिजनों ने रात भर खोजबीन की। पर कुछ पता नहीं चला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कादरीगेट शांति नगर पजाबा निवासी विजय कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू (55) रोडवेज बस का चालक था। वह फर्रुखाबाद डिपो में तैनात था। शुक्रवार शाम को वह घर से गंगा स्नान करने पंचाल घाट जाने की बात कह कर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा।

परिजनों ने काफी खोजबीन भी की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। सुबह परिजन कादरीगेट पुलिस चौकी पर शिकायत करने पहुंचे, तभी पता चला गंगा में कि गंगा में एक शव उतरा रहा है। इस पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


परिजनों ने शव की शिनाख्त विजय मिश्रा के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। विजय के दो बेटे आशीष, आनंद व दो बेटियां भावना व सपना हैं। इसमें आनंद की शादी नहीं हुई है। पत्नी विनीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत होने की पुष्टि की गई है। शरीर पर चोट का कोई निशान भी नहीं मिला है।
विज्ञापन


गंगा में मिला रोडवेज बस चालक का शव

शुक्रवार शाम को गंगा स्नान करने को निकला था घर से
सुबह शव उतराता मिलने पर पुलिस व परिजन पहुंचे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें