फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वलनशील पदार्थ डालने वालों ने महिला को कचहरी में घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वलनशील पदार्थ डालने के मुकदमे में बयान देने कचहरी गई महिला को आरोपियों ने घेर लिया। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन



राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला पर 28 मई को ज्वलनशील पदार्थ डाला गया था। पीड़िता ने गांव कंचनपुर सबलपुर निवासी राधेश्याम, नरेश पाल व विकास के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित महिला गुरुवार को मुकदमे में बयान दर्ज कराने कोर्ट गई थी। वह वकील के चैंबर में बैठी थी।

ज्वलनशील पदार्थ डालने के मुकदमे के दो आरोपी बाइक से आए और महिला को कचहरी में वकील के चैंबर के पास खड़े होकर गाली देने लगे। इससे डरकर महिला चैंबर के पीछे चली गई।
विज्ञापन


आरोपी उसको जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने एक दरोगा पर भी आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाया है। शोर सुनकर वकीलों के ललकारने पर आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित महिला ने वकील के साथ कोतवाली पहुंच कर हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें