फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान व करीबियों के जाबकार्ड से गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोधीपुर के प्रधान के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सीडीओ से की गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रकरण की जांच के लिए टीम गठित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



मानिकपुर गांव निवासी उदयवीर सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी से शपथपत्र के साथ शिकायत की। इसमें कहा कि ग्राम पंचायत लोधीपुर के प्रधान ने अपना, अपने रिश्तेदार व करीबियों के नाम से जॉब कार्ड बनवाकर सरकारी धन का गबन किया है।

स्कूल मरम्मत, सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग आदि कार्यों का भी धन निकालकर हड़प लिया गया है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने जांच टीम गठित करने के आदेश दिए हैं। दूसरी ओर ग्राम प्रधान सौरभ पांडेय ने बताया कि उनका जॉब कार्ड काफी पुराना है।

जिसे वह कैंसिल करा चुके हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में जॉब कार्ड पर कोई धन आहरित नहीं किया। जिन कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया, उनकी कार्ययोजना बनायी गई है। वह न तो कार्य हुए हैं और न ही धन निकाला गया। शिकायत में लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें