फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य में कनेक्शन न लेने पर 18 बिजली चोरी में फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सौभाग्य योजना के तहत गांव जिजुईया में मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए जाने के लिए शिविर लगाया गया। गांव के लोगों ने कनेक्शन लेने से इनकार कर दिया। यह उनको भारी पड़ गया। अवर अभियंता ने कनेक्शन न लेने पर 18 ग्रामीणों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को मऊदरवाजा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


बिजली चोरी रोकने के लिए सौभाग्य योजना के तहत हर घर में मुफ्त कनेक्शन दिए जाने के लिए गांव-गांव कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके तहत शनिवार को गांव जिजुईया में एसडीओ शरद प्रताप ने अवर अभियंता विनोद कुमार, कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों और लाइनमैन के साथ कैंप लगाया। इसमें गांव के लोगों को बिजली कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया। गांव के लोगों ने कनेक्शन लेने से इनकार कर दिया।

दोपहर तक गांव में किसी भी परिवार ने कनेक्शन नहीं लिया तब चेकिंग अभियान शुरू किया गया। कई ग्रामीणों के घर में सीधे एलटी लाइन से केबल डाल कर बिजली चोरी होते पकड़ी गई। केबल उतारने को लेकर गांव के लोगों से टीम के सदस्यों की नोकझोंक हो गई। इससे टीम के सदस्यों ने किसी की केबल नहीं उतारी। अवर अभियंता विनोद कुमार ने 18 ग्रामीणों के खिलाफ बिजली चोरी की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें