फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपाउंडर के घर से चोरों ने चार लाख के उड़ाए जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंपाउंडर के घर से चार लाख के जेवर चोरी
- घर के बाहर जेवरों का बंटवारा करते समय आपस में झगड़े, शोर सुनकर महिला को चोरी की हुई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र में कंपाउंडर के घर छत के रास्ते से आए चोर चार लाख के जेवर ले गए। घर के बाहर जेवरों के बंटवारे के दौरान हुए शोर को सुनकर छत पर सो रही महिला को चोरी की जानकारी हुई। भागते समय चोर एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गए। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन

डिग्गीताल रोडवेज बस अड्डे के पीछे रहने वाले अजय यादव आवास विकास तिराहा स्थित एक अस्पताल में कंपाउंडर है। अजय रात को अस्पताल में ही रहते हैं। गुरुवार रात उसका भाई मोहित नीचे बरामदे में सो रहा था। उसकी मां उमादेवी और पत्नी मोहिनी छत पर सो रही थी। रात किसी समय चोर छतों के रास्ते अजय के मकान में घुस गए। यहां से जीने के रास्ते नीचे उतर गए। चोरों ने कमरे का दरवाजा खोलकर अलमारी से सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद घर के बाहर गेट पर जेवरों का बंटवारा कर रहे थे। आपस में विवाद हो गया। इससे छत पर सो उमादेवी की आंख खुल गई। जब उन्होंने नीचे झांककर देखा तो चार लोग जेवरों के लिए झगड़ा कर रहे थे। वह शोर मचाती हुई नीचे आ गईं। उन्हें देखकर चोर भाग निकले। कादरीगेट चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मोहित ने पुलिस को तहरीर दी। उमादेवी ने बताया कि भागते समय एक चोर गिर पड़ा था। वह डर के कारण वापस चली गईं थी। उन्होंने बताया कि कैमरे में चोर कैद हो गए हैं। एक चोर लंबा था और तीन की लंबाई कम थी। अजय ने बताया कि घर पर उसकी बहन रूपा और मां के जेवर रखे थे। उचोर करीब चार लाख के जेवर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें