फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को छेड़ने पर घर की महिलाओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा में कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा के साथ शोहदे ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने घर जाकर जानकारी दी तो घर की महिलाओं ने तिकोना चौकी और शोहदे के घर जाकर हंगामा किया। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर कोतवाली भेज दिया।

कादरीगेट मोहल्ला की रहने वाली एक किशोरी पक्कापुल की ओर कोचिंग पढ़ने जाती है। गुरुवार को भी छात्रा कोचिंग पढ़ने जा रही थी। दिल्ली ख्याली कूंचा मोहल्ला के पास एक शोहदे ने छात्रा के साथ फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ कर दी। इससे गुस्साई छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। यह देख शोहदा मौके से भाग गया। छात्रा ने घर जाकर इसकी जानकारी दी तो उसके घर से चार-पांच महिलाएं तिकोना चौकी पहुंची और शोहदे को पकड़ने की मांग करने लगीं। छात्रा के घर की महिलाओं ने चौकी में हंगामा किया। इसके बाद महिलाएं छात्रा के साथ शोहदे के घर चली गईं। शोहदे के घर पर भी महिलाओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने शोहदे की भाभी को जमकर खरी-खोटी सुनाई। तिकोनी चौकी पुलिस ने शोहदे की तलाश में दबिश दी लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस ने शोहदे की भाभी से पूछताछ की। पुलिस ने महिलाओं को कोतवाली भेज दिया। इस संबंध में शहर कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें