फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका की हत्या में पुलिस ने बारातियों से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के लिए हाथ पैर मार रही है। पुलिस बारात में शामिल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दूल्हा और दुल्हन से भी जानकारी हासिल की।

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला एक परिवार 18 जुलाई को अपनी रिश्तेदारी में होने वाली शादी समारोह में शामिल होने के लिए शहर कोतवाली के एक गांव में आया था। इस परिवार की छह वर्षीय बेटी छत पर सो रही थी। बालिका की मां द्वारचार होने पर करीब एक घंटे बाद छत पर गई तो बेटी को न देखकर उसके होश उड़ गए। 20 जुलाई की शाम घर से कुछ दूरी पर एक प्लाट में बालिका का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि होने के बाद शासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया। इसको लेकर एडीजी और आईजी ने घटनास्थल पर जाकर परिजनों से जानकारी ली। एडीजी ने एसपी अतुल शर्मा को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। एडीजी की सर्विलांस टीम ने भी यहां पर डेरा डाल दिया है। टीम प्रभारी अजय अवस्थी ने दोबारा घटनास्थल पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें