फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदा करा कर लौटते समय महिला से लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजेपुर(फर्रुखाबाद)। छोटे भाई की पत्नी को बोलेरो से विदा करा कर लौटते समय कार सवार युवकों ने लूट का प्रयास किया। ग्रामीणों की मदद से दो युवकों को पकड़ पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। तीन के खिलाफ लूट के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई।

थाना क्षेत्र के कमालुद्दीनपुर निवासी मनोज पांडेय के छोटे भाई सत्यप्रकाश की शादी 22 जून को जिला मैनपुरी कसबा भोगांव में हुई थी। सोमवार की देर शाम मनोज, भाई की पत्नी को बोलेरो से विदा करा कर लौट रहे थे। गाड़ी को मुनेंद्र चला रहा था। वहां से निकलने के बाद एक इनोवा कार ने कई बार ओवरटेक किया। इस दौरान मनोज को कुछ शक हो गया। मनोज ने इसकी सूचना मोबाइल से परिवार वालों को दी। रात करीब नौ बजे जब बोलेरो महमदपुर गढ़िया गांव के पास से गुजर रही थी। उसी समय इनोवा कार पर सवार तीन युवकों ने बोलेरो को रोक लिया। वे नगदी जेवर लूटने का प्रयास करने लगे। इस दौरान शोर शराबा होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया। अंधेरे का फायदा उठा कर तमंचाधारी युवक वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दोनों लुटेरों को जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए युवकों ने जिला मैनपुरी थाना भोगांव के रामलीला ग्राउंड निवासी आनंद कुमार और अरशद बताया। मनोज की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ लूट के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

प्रभारी एसओ एएच जैदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इनोवा कार को सीज कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें